राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) मकराना का वार्षिक अधिवेशन संपन्न: पंकज सिंह अध्यक्ष व अर्जुनराम गांधी चुने गए सचिव

May 15, 2026 - 20:10
 0
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) मकराना का वार्षिक अधिवेशन संपन्न: पंकज सिंह अध्यक्ष व अर्जुनराम गांधी चुने गए सचिव

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा मकराना का वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकारिणी का पुनर्गठन पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मकराना में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। यह पूरी निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी छोटूराम बाजडोलिया व पर्यवेक्षक मुक्ताराम मामडोली के सानिध्य में लोकतान्त्रिक तरीके से पूरी की गई। ​अधिवेशन के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षकों और शिक्षार्थियों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, शिक्षक हितों की रक्षा में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका और उसकी कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया। ​चुनाव अधिकारी छोटूराम बाजडोलिया ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनी गई नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

 इस दौरान ​संरक्षक अब्दुल मन्नान, ​अध्यक्ष पंकज सिंह, ​मंत्री (सचिव) अर्जुनराम गांधी, ​सभाध्यक्ष कैलाश जांगिड़, ​उप सभाध्यक्ष चन्द्रकान्ता गोस्वामी, ​वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवर सिंह, ​उपाध्यक्ष महेंद्र सैन (शहरी), दौलाराम (ग्रामीण), महिमा चौधरी (महिला), ​कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह, ​प्रवक्ता मोहम्मद रिजवान, ​संयोजक संघर्ष समिति मुकेश दौलिया, ​सह संयोजक गंगाराम मेघवाल, ​संगठन मंत्री टीकम दाधीच व हनुमान बाबल, ​कार्यालय मंत्री श्रीराम चौधरी, ​संयुक्त मंत्री मोहम्मद इमरान, मंजू चौधरी व शाहनवाज हुसैन, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी मेघवाल, चित्रा खत्ती, मातादीन सिंह, दशरथ गौड़, सुरेंद्र सिंह चौहान, जयराम, भारताराम भाकर, रमेन्द्र मीणा, शिवराज सिंह, गीता चौधरी और मुकेश आर्य को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

 ​इस विशेष अवसर पर चेतन राजपुरोहित, रामनिवास किरडोलिया, अब्दुल रऊफ, मगनीराम, रामदेव पारीक, नील कंवर व मोहम्मद यूसुफ नकवी सहित कई वरिष्ठ प्रबुद्धजनों ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने वर्तमान दौर में शिक्षक संगठनों की आवश्यकता, उनके महत्व और कार्यप्रणाली को रेखांकित किया। ​कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................