राजकीय महाविद्यालय खैरथल में बी ए प्रथम सेमस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ, अंतिम तिथि 15 मई

May 1, 2026 - 18:50
 0
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में बी ए प्रथम सेमस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ, अंतिम तिथि 15 मई

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  राजकीय महाविद्यालय खैरथल में नवीन सत्र में बी ए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने जानकारी दी कि आयुक्तालय द्वारा प्रथम वर्ष के प्रथम सेमस्टर में प्रवेश के लिए दिनांक 01 मई से ऑनलाइन प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई रहेगी।

नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि  प्राप्त आवेदन पत्रों का महाविद्यालय द्वारा दिनांक 19 मई तक ऑनलाइन सत्यापन कर लिया जाएगा, जिसके उपरांत 20 मई को वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची जारी होगी। इन सूचियों में शामिल विद्यार्थी महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन करवाकर 25 मई तक अपना शुल्क ईमित्र पर जमा करवा सकेंगे।

 प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची 27 मई को जारी होगी, यदि पद रिक्त रहते हैं तो रिक्त पदों पर पुनः आवेदन की प्रक्रिया 29 मई से आरंभ होगी। आयुक्तालय द्वारा नए सत्र की कक्षाएँ 1 जुलाई से आरम्भ करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रथम वर्ष प्रवेश समिति समन्वयक प्रो. साक्षी जैन ने जानकारी दी कि स्नातक कक्षा में प्रवेश महाविद्यालय में संचालित कला संकाय के लिए होंगे जिसमें विद्यार्थियों के लिए कुल 7 विषय हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, राजनीति विज्ञान, लोकप्रशासन, इतिहास, भूगोल तथा अर्थशास्त्र उपलब्ध हैं।

प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित समस्त सूचनाएँ महाविद्यालय के टेलीग्राम चैनल तथा महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को अंतिम तिथि या रिक्त पदों की प्रवेश प्रक्रिया तिथि की प्रतीक्षा किए बिना ही तत्काल प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहिए, ताकि अंतिम समय में कोई असुविधा न हो।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................