मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम: रक्तदान के साथ पौधे वितरित कर भरतपुरवासियों ने दिया खास संदेश

Aug 14, 2026 - 18:01
 0
मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम: रक्तदान के साथ पौधे वितरित कर भरतपुरवासियों ने दिया खास संदेश

भरतपुर (कोश्लेंद्र दत्तात्रेय)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रशासन भरतपुर द्वारा मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की गई। शुक्रवार को आरबीएम हॉस्पिटल एवं प्रेम गार्डन (मुखर्जी नगर) में भव्य रक्तदान शिविरों का आयोजन हुआ। इस महाअभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, सेना के जवानों और शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

कलक्टर और अधिकारियों ने रक्तदान कर पेश की मिसाल

आरबीएम अस्पताल में आयोजित शिविर में जिला कलक्टर कमर चौधरी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मृदुल सिंह तथा एडीएम सिटी राहुल सैनी ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।

जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले सप्ताह में जिले के सभी उपखंडों में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

230 यूनिट रक्त एकत्र, मिला पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रक्तदान महाअभियान के दौरान आरबीएम अस्पताल में 10 यूनिट और प्रेम गार्डन में सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 220 यूनिट—कुल 230 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

शिविर में रक्तदान करने वाले सेना के जवानों एवं नागरिकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत रक्तदाताओं को आम और अमरूद के पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

"रक्तदान एक सामाजिक व सामूहिक दायित्व है। जो व्यक्ति स्वस्थ एवं योग्य हैं, वे नियमित रक्तदान अवश्य करें। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है।"

कमर चौधरी, जिला कलक्टर, भरतपुर

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................