खनन सामग्री से भरे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त , खनन माफियों में खलबली

Oct 9, 2025 - 14:53
 0
खनन सामग्री से भरे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त , खनन माफियों में खलबली

हलैना (विष्णु मित्तल)  वन विभाग भरतपुर के उप वन संरक्षक (डीसीएफ) मानस सिंह के निर्देशानुसार में जिलेभर में चलाए जा रहे अवैध खनन की रोकथाम अभियान के तहत क्षेत्रिय वन अधिकारी राजेश शर्मा के नेतृत्व में हलैना वनपाल नाका के प्रभारी वनपाल नरेश सैनी और उनकी टीम ने जयपुर नेशनल हाइवे-21 पर पृथक-पृथक स्थानों पर अवैध खनन सामग्री पत्थरों से भरे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पकडे, टीम ने सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को वन एक्ट के तहत जप्त कर विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी। जिससे वैर-भुसावर उपखण्ड क्षेत्र के खनन माफियों में खलबली मच गई। क्षेत्रिय वन अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि एक मुखवीर ने सूचना दी,वैर उपखण्ड के गांव भौडागांव,रायपुर,सुहारी की वन पहाडियों से पत्थर लेकर 4-5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जयपुर नेशनल हाईवे के कस्वा हलैना क्षेत्र की तरफ जा रहे है। सूचना प्राप्त होते ही हलैना वनपाल नाका के प्रभारी वनपाल नरेश सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की,टीम में वनपाल नरेश सैनी,भूदेव मधु वनपाल,हरिओम सैनी,वनरक्षक केशव,महावीर आदि शामिल किए,जिस टीम ने जयपुर हाइवे के गांव मोलोनी निकट बाणगंगा नदी पुल के पास खनन सामग्री पत्थरों से भरे चार तथा कस्वा हलैना की पीएनबी बैंक के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकडे,जिनके चालक मौके से भागने लगे,जिन्हे पीछा कर हिरासत में लिया गया और वन विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक-चालक के खिलाफ वन एक्ट की कार्यवाही की,साथ ही जांच जारी है कि ये पत्थर कहां से कहां जा रहे थे और इस कारोबार में कौन-कौन जुडे हुए है। उन्होने बताया कि जप्त सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को वनपाल नाका पर खडा करवा दिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक-चालक के खिलाफ जो भी कार्यवाही होगी,वह कार्यवाही वन एक्ट नियम के तहत होगी। अब मामला उन वन संरक्षक मानस सिंह के पास है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................