राजगढ़ के नया गांव बोलका में बघेरे का आतंक: बाड़े से स्वान को उठाया, छत पर सीसीटीवी में कैद हुई हलचल

Sep 23, 2026 - 19:08
 0
राजगढ़ के नया गांव बोलका में बघेरे का आतंक: बाड़े से स्वान को उठाया, छत पर सीसीटीवी में कैद हुई हलचल

राजगढ़ के नया गांव बोलका में एक सप्ताह से बघेरे का मूवमेंट जारी; सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई गतिविधि, वन विभाग से ठोस कार्रवाई की मांग

 राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 

राजगढ़ के समीपवर्ती नया गांव बोलका में बीते एक सप्ताह से बघेरे (लेपर्ड) की मौजूदगी से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। लगातार मूवमेंट के बावजूद बघेरा अब तक वन विभाग की पकड़ से बाहर है, जिससे क्षेत्रवासी रतजगा करने को मजबूर हैं।

छत पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई गतिविधि

लगभग एक सप्ताह पूर्व बघेरे ने नया गांव बोलका निवासी सतीश मीना के घर के बाड़े में घुसकर एक स्वान (कुत्ते) पर हमला कर दिया था और उसे अपने जबड़े में दबाकर ले गया था। बीती रात उसी मकान की छत पर एक बार फिर बघेरे की गतिविधि देखी गई। छत पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बघेरे की हलचल स्पष्ट रूप से कैद हुई है, जिससे परिजन और आसपास के लोग सहमे हुए हैं।

पिंजरा भी साबित हुआ नाकाम

ग्रामीणों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में पिंजरा तो लगाया गया है, लेकिन बघेरा उसमें कैद नहीं हो सका। बघेरे का मूवमेंट लगातार बना रहने और पिंजरे में न आने से वन विभाग के इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों ने की ठोस कदम उठाने की मांग

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बघेरे की आवाजाही को एक सप्ताह से अधिक समय हो चुका है। आए दिन रिहायशी मकानों के आसपास बघेरा देखा जा रहा है, जिससे किसी बड़ी जनहानि का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि केवल पिंजरा लगाकर खानापूर्ति करने के बजाय प्रभावी और ठोस कदम उठाए जाएं ताकि बघेरे को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके और ग्रामीण राहत की सांस ले सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................