राउमावि गुन्दपुर में 70वीं राजकीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न; विशिष्ट अतिथियों ने किया खिलाड़ियों का सम्मान

Sep 23, 2026 - 19:10
 0
राउमावि गुन्दपुर में 70वीं राजकीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न; विशिष्ट अतिथियों ने किया खिलाड़ियों का सम्मान

अलवर / अनिल गुप्ता 

अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव गुन्दपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 70वीं राजकीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में आयोजन किया गया।

अतिथियों का किया गया भव्य स्वागत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.सी. मित्तल, मालाखेड़ा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भीम सिंह चौधरी, खानपुर जाट उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य कल्पना चौधरी एवं गुन्दपुर विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम दत्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल स्टाफ, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का साफा एवं फूल-मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और दीप प्रज्वलन

कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.सी. मित्तल द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे खेल मैदान में उपस्थित विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह और हौसला दोगुना हो गया।

विजेता खिलाड़ियों और शारीरिक शिक्षक का सम्मान

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.सी. मित्तल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) के पद पर कार्यरत एवं टीम कोच प्रभारी कपिल सैनी का प्रधानाचार्य घनश्याम दत्त, डॉ. एस.सी. मित्तल एवं समस्त स्कूल स्टाफ द्वारा माला पहनाकर विशेष स्वागत किया गया। अतिथियों ने कपिल सैनी की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार विद्यालय का नाम रोशन करने और छात्र-छात्राओं के खेल-हितों के लिए पूरी सजगता के साथ कार्य कर रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................