पाण्डूपोल हनुमान जी मन्दिर के सिलिबेरी गेट को श्रद्धालुओं और आमजन के लिये बन्द करना दुर्भग्यपूर्ण, सरकार भक्त और भगवान के मार्ग में बाधक नहीं बनेःनेता प्रतिपक्ष जूली

Dec 31, 2025 - 02:34
Dec 31, 2025 - 02:35
 0
पाण्डूपोल हनुमान जी मन्दिर के सिलिबेरी गेट को श्रद्धालुओं और आमजन के लिये बन्द करना दुर्भग्यपूर्ण, सरकार भक्त और भगवान के मार्ग में बाधक नहीं बनेःनेता प्रतिपक्ष जूली
सिलिबेरी गेट को बन्द करने से है आमजन में आक्रोश,गेट को पुनः खोले जाने को लेकर मुख्मंत्री को लिखा पत्र
अलवर (राजस्थान) नेता प्रतिपक्ष  टीकाराम जूली ने सरिस्का अभयारण्य क्षेत्र में स्थित श्री पाण्डूपोल हनुमान जी मन्दिर के सिलीबेरी गेट को बिना किसी स्पष्ट आदेश और वैकल्पिक व्यवस्था के श्रद्धालुओं और आमजन के लिये बन्द कर दिये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और सरकार को चेताया है कि वह भक्त और भगवान के मार्ग में बाधा उत्पन्न नहीं करें।
जूली ने बताया कि पाण्डूपोल हनुमान जी का मन्दिर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। प्रतिदिन यहां हजारां श्रद्धालु दर्शनों के लिये पहुंचते हैं और मन्दिर तक पहुंचने के लिये सिलीबेरी गेट वर्षों से श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणजन के लिये सुगम और सुविधाजनक मार्ग रहा है, इसे बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किये बन्द कर दिये जाने से स्थानीय ग्रामीणजन और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने इस गेट को पुनः खुलवाये जाने के लिये ज्ञापन भी दिया है। 
जूली ने बताया कि इस गेट को बन्द कर देने से वृद्धजनों, महिलाओं, बच्चों और बीमारों को दुर्गम मार्ग से लम्बी दूरी तय करके जाना पड़ता है। इससे स्थानीय ग्रामीणों के दैनिक आवागमन, रोजगार और क्षैत्रीय व्यापार भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है जिससे जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है।
जूली ने बताया कि आमजन और श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए उन्होंने पाण्डूपोल हनुमान जी मन्दिर के सिलीबेरी गेट को आमजन और श्रद्धालुओं के लिये अविलम्ब खोले जाने के लिये मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है