मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला कलेक्टर ने किया स्थल का निरीक्षण, जिला कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक

Sep 28, 2026 - 11:57
 0
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला कलेक्टर ने किया स्थल का निरीक्षण, जिला कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ग्रीनलैंड खैरथल में प्रस्तावित यात्रा को लेकर जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली साथ ही प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। 
बैठक में जिला कलेक्टर ने हेलीपैड निर्माण, सभा स्थल पर डोम लगाने, विद्युत व जल आपूर्ति की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, बैठक में मुख्यमंत्री की यात्रा को सफल एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अलवर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड जिलों के 110 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
बैठक के उपरांत जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का मौका निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्थल पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुऎ समुचित व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह, डिप्टी एसपी नेहा, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है