भरतपुर में 1 से 7 अक्टूबर तक मनाया जाएगा समाज कल्याण सप्ताह: वृद्धजन, बाल विकास व दिव्यांग कल्याण पर केंद्रित होंगे प्रतिदिन के विशेष कार्यक्रम

Sep 28, 2026 - 19:04
 0
भरतपुर में 1 से 7 अक्टूबर तक मनाया जाएगा समाज कल्याण सप्ताह: वृद्धजन, बाल विकास व दिव्यांग कल्याण पर केंद्रित होंगे प्रतिदिन के विशेष कार्यक्रम

समाज कल्याण सप्ताह 1 से 7 अक्टूबर तक: वृद्धजन दिवस से होगी शुरुआत, 7 दिनों में होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक 'समाज कल्याण सप्ताह समारोह' का भव्य आयोजन किया जाएगा। सप्ताह भर चलने वाले इन कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न वर्गों, वृद्धजनों, बच्चों, महिलाओं और विशेष योग्यजनों के कल्याण तथा जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक मनोज आर्य ने बताया कि समारोह का शुभारंभ 1 अक्टूबर (गुरुवार) को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सुबह 11 बजे राजकीय वृद्धाश्रम, मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह, पेंशनर स्वर्ण जयंती नगर तथा समस्त उपखंड व विकास अधिकारी कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के साथ होगा।

सप्ताह भर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम:

  • 2 अक्टूबर (शुक्रवार) - अनुसूचित जाति कल्याण दिवस: सुबह 7 बजे गांधी पार्क में, तथा सुबह 10 बजे व दोपहर 2 बजे बावरी बस्ती (स्टेशन के पास) एवं देवनारायण आवासीय विद्यालय में आयोजन।

  • 3 अक्टूबर (शनिवार) - अपराधी सुधार दिवस: सुबह 9:30 बजे केंद्रीय कारागृह सेवर तथा दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में कार्यक्रम।

  • 4 अक्टूबर (रविवार) - बाल दिवस: सुबह 9 बजे जिले के समस्त राजकीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, बालिका गृह एवं राजकीय सम्प्रेक्षण व किशोर गृह में आयोजन।

  • 5 अक्टूबर (सोमवार) - महिला एवं बालिका कल्याण दिवस: सुबह 10 बजे सभी स्कूलों, महिला एवं बाल विकास विभाग, नारी निकेतन तथा राजकीय बालिका छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम।

  • 6 अक्टूबर (मंगलवार) - जन चेतना दिवस: सुबह 11 बजे समस्त विद्यालयों, उज्ज्वला नशा मुक्ति केंद्र एवं राजकीय छात्रावासों में जन-जागरूकता गतिविधियां।

  • 7 अक्टूबर (बुधवार) - विशेष योग्यजन कल्याण दिवस व समापन: सुबह 10 बजे श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति में विशेष योग्यजन कल्याण दिवस मनाया जाएगा। तत्पश्चात शाम 4 बजे राजकीय अम्बेडकर छात्रावास प्रथम एवं द्वितीय में संयुक्त रूप से समारोह का औपचारिक समापन होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................