नगर निकाय चुनाव: प्रत्याशियों के पास चुनावी खर्च का हिसाब देने की आखिरी तारीख कल, लेखा जमा न करने पर होगी कार्रवाई

Sep 28, 2026 - 19:09
 0
नगर निकाय चुनाव: प्रत्याशियों के पास चुनावी खर्च का हिसाब देने की आखिरी तारीख कल, लेखा जमा न करने पर होगी कार्रवाई

नगर निकाय चुनाव व्यय लेखा जमा कराने की अंतिम तिथि 29 सितम्बर: निर्धारित प्रपत्र 'क' में वाउचर सहित ब्योरा देना अनिवार्य

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों के लिए चुनाव परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर अपने चुनावी खर्च का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत करना अनिवार्य है। आयोग द्वारा व्यय लेखा जमा कराने की अंतिम तिथि 29 सितम्बर 2026 तय की गई है।

पेंशन एवं पेंशनर्स वेलफेयर विभाग के अतिरिक्त निदेशक तथा प्रभारी अधिकारी आशापाल मौर्य ने बताया कि जिन प्रत्याशियों ने अभी तक अपना चुनाव व्यय लेखा निर्धारित प्रपत्र ‘क’ (मूल वाउचर एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ) में जमा नहीं कराया है, वे 29 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से इसे जमा कराएं।

लेखा जमा कराने के लिए तय किए गए स्थान:

  • नगर निगम भरतपुर के उम्मीदवार: कलेक्ट्रेट स्थित कोषालय के ऊपर गठित 'निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ' (अतिरिक्त निदेशक पेंशन एवं पेंशनर्स वेलफेयर विभाग) के समक्ष अपना लेखा दल को सौंपेंगे।

  • नगर पालिका के उम्मीदवार: संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (RO) कार्यालय स्तर पर गठित लेखा दल को अपना व्यय विवरण प्रस्तुत करेंगे।

प्रशासन ने सभी संबंधित प्रत्याशियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखें और समय पर अपने दस्तावेज जमा कराकर आयोग के नियमों की पालना सुनिश्चित करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................