किसानों की सेहत पर डाका! राजगढ़ क्षेत्र में पकड़ी गई नकली डीएपी खाद की खेप, बिना बिल-बिल्टी ले जाई जा रही थी पिकअप

Sep 28, 2026 - 19:24
 0
किसानों की सेहत पर डाका! राजगढ़ क्षेत्र में पकड़ी गई नकली डीएपी खाद की खेप, बिना बिल-बिल्टी ले जाई जा रही थी पिकअप

नकली खाद कारोबार पर पुलिस और कृषि विभाग का प्रहार: गढ़ीसवाईराम में 90 कट्टे नकली DAP खाद जब्त, उर्वरक नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई

राजगढ़/रैणी (अलवर) अनिल गुप्ता। रैणी उपखंड क्षेत्र के गढ़ीसवाईराम पुलिस चौकी पर सोमवार को नाकाबंदी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिनान की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी (नंबर RJ 02 GC 2592) को रोककर जांच करने पर उसमें 90 कट्टे अवैध व नकली डीएपी (DAP) खाद बरामद हुई।

चौकी इंचार्ज बाबूलाल मीणा ने बताया कि गाड़ी चालक के पास खाद से संबंधित कोई बिल या बिल्टी नहीं मिली और वह पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पिकअप चालक की पहचान गढ़ीसवाईराम निवासी चंदू प्रजापत पुत्र रमेश प्रजापत के रूप में हुई है।

कृषि अधिकारियों की जांच में हुआ खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कृषि विभाग को सूचित किया। दोपहर करीब 3:30 बजे सहायक निदेशक (कृषि विस्तार) राजगढ़ गोकरण मीणा तथा कृषि अधिकारी विजेंद्र कुमार गोयम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा गहनता से जांच करने पर पिकअप में लदी डीएपी खाद पूरी तरह नकली पाई गई।

प्रशासनिक कार्रवाई:

  • सैंपल जब्त: कृषि विभाग की टीम ने खाद के कट्टों से सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं।

  • माल व वाहन जब्त: खाद के कट्टों को माजवाड़ जीएसएस (GSS) पर सुरक्षित रखवाया गया है, जबकि पिकअप गाड़ी को जब्त कर रैणी थाने पहुंचाया गया।

  • विधिक कार्रवाई: अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम (PC Act) 1955 के तहत अमल में लाई गई है।

उठते सवाल:

क्षेत्र में लंबे समय से बाहरी इलाकों से भारी मात्रा में नकली खाद की आवक हो रही है। इस घटना के बाद स्थानीय किसानों ने मांग की है कि नकली खाद के इस पूरे नेटवर्क और मुख्य माफियाओं का पर्दाफाश कर सख्त कार्रवाई की जाए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................