पिता ने मासूम बेटे की निर्मम हत्या, खुद को भी कुल्हाड़ी से किया घायल

Sep 26, 2025 - 12:49
 0
पिता ने  मासूम बेटे की निर्मम हत्या, खुद को भी कुल्हाड़ी से  किया घायल

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के समीप खैरथल जिले के तिजारा कस्बे से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है।
एक पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही दो वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पिता ने खुद को भी कुल्हाड़ी से गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस मौके पर पहुंचते ही शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है और एफएसएल टीम को भी बुला लिया गया। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम रामनगर गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंची, जहां सामने आया कि मृतक बच्चे अरहान का पिता शाजिद एक गुस्सैल किस्म का व्यक्ति है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शाजिद ने अपने बेटे को एक कमरे में बंद कर लिया और वहां उसके सिर को दीवार से बार-बार पटक कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इसके तुरंत बाद शाजिद ने कुल्हाड़ी से अपने ऊपर वार कर खुद को घायल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है।  पुलिस का मानना है कि आरोपी से पूछताछ उसकी स्थिति सामान्य होने के बाद ही की जा सकेगी, जिससे हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी। बताया जा रहा है कि शाजिद पहले भी कई बार अपने गुस्से और हिंसक व्यवहार के कारण एक व्यक्ति को मामूली बात पर गंभीर रूप से घायल कर चुका है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................