जूडो में चमकीं महेन्द्रगढ़ विद्यालय की बेटियां: कृष्णा ने झटका गोल्ड, 5 अन्य छात्राओं ने जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

Sep 28, 2026 - 19:32
 0
जूडो में चमकीं महेन्द्रगढ़ विद्यालय की बेटियां: कृष्णा ने झटका गोल्ड, 5 अन्य छात्राओं ने जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता: कृष्णा साहू ने जीता गोल्ड, भीलवाड़ा जिले का करेंगी प्रतिनिधित्व; विद्यालय में खुशी की लहर

भीलवाड़ा (सत्यनारायण सेन)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाडरमाला में आयोजित जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महेन्द्रगढ़ की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में महेन्द्रगढ़ विद्यालय की होनहार छात्रा कृष्णा साहू (पुत्री सीताराम तेली) ने पिथास की प्रतिद्वंद्वी छात्रा को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) पर कब्जा जमाया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही कृष्णा का चयन राज्य स्तर के लिए हो गया है। अब वह भीनमाल (जालौर) में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

विद्यालय की अन्य छात्राओं का भी शानदार प्रदर्शन

गोल्ड मेडल के अलावा विद्यालय की अन्य छात्राओं ने भी मैट पर अपना दबदबा कायम रखा:

  • रजत पदक (सिल्वर): रेखा वैष्णव

  • कांस्य पदक (ब्रॉन्ज): पूजा सिरवी, चंचल साहू, राधा तेली और तनिषा खोईवाल

स्टाफ व ग्रामीणों में खुशी का माहौल

छात्राओं की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामावतार शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका मंजु बुलीवाल और टीम प्रभारी मंजू नैनावटी सहित पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................