दो दशक का इंतजार खत्म: जहाजपुर को मिला आधुनिक खेल स्टेडियम, खिलाड़ियों में खुशी की लहर

Aug 5, 2026 - 14:36
Aug 5, 2026 - 19:03
 0
दो दशक का इंतजार खत्म: जहाजपुर को मिला आधुनिक खेल स्टेडियम, खिलाड़ियों में खुशी की लहर

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) नगर एवं क्षेत्रवासियों की पिछले लगभग दो दशकों से चली आ रही खेल स्टेडियम की मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक गोपीचंद मीणा के प्रयासों से डीएमएफटी (DMFT) फंड से करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक खेल स्टेडियम का बुधवार को लोकार्पण किया गया।


जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने विधायक एवं भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा की उपस्थिति में भगतों की झोपड़ियां रोड, बस स्टैंड के समीप बने स्टेडियम का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी छत्रपाल सिंह, तहसीलदार अमितेश मीणा, प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा, चेयरमैन नरेश मीणा सहित  भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

नवनिर्मित स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। यहां बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो तथा क्रिकेट के लिए मैदान एवं ट्रैक तैयार किए गए हैं। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग जनरल टॉयलेट बनाए गए हैं। साथ ही ग्रीन रूम की व्यवस्था की गई है, जहां खिलाड़ी ड्रेस बदल सकेंगे तथा वीआईपी अतिथियों के बैठने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। दर्शकों के लिए छायादार सीढ़ीनुमा बैठक व्यवस्था और आकर्षक मुख्य प्रवेश द्वार भी बनाया गया है।
स्टेडियम के निर्माण से जहाजपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों और स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान मिल गया है। लंबे समय से खेल सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए यह स्टेडियम नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................