जोधपुर: हजरत मुफ्ती-ए-आजम राजस्थान का 13वां उर्स 4 अक्टूबर को, देश-विदेश के आलिम और अकीदतमंद करेंगे शिरकत

Sep 30, 2026 - 18:48
 0
जोधपुर: हजरत मुफ्ती-ए-आजम राजस्थान का 13वां उर्स 4 अक्टूबर को, देश-विदेश के आलिम और अकीदतमंद करेंगे शिरकत

जोधपुर (बरकत खा)

हर साल की तरह इस वर्ष भी हजरत अशफाक हुसैन साहब नईमी 'मुफ्ती-ए-आजम राजस्थान' का 13वां सालाना उर्स आगामी 4 अक्टूबर, रविवार को सुबह 9:00 बजे से पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। उर्स के दौरान मुख्य रूप से विशेष तकरीर (धार्मिक संबोधन) और लंगर का भव्य आयोजन किया जाएगा।

उर्स के सफल आयोजन और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए अल इस्हाकिया अल अशफाकिया ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उर्स के दौरान होने वाले तमाम कार्यक्रमों की कार्य-योजना तैयार कर ली गई है।

देशभर की नामचीन हस्तियां करेंगी शिरकत

ट्रस्ट के चेयरमैन हाजी मोइनुद्दीन अशरफी ने जानकारी दी कि इस मुबारक मौके पर देश की कई अजीमुश्शान शख्सियतें शिरकत करेंगी। इनमें मुख्य रूप से सैय्यद मोहम्मद कलीम अशरफी, पीर-ए-तरीकत बापू गुलाम हुसैन जिलानी, अलहाज मुहम्मद सईद नूरी, मुफ्ती मुहम्मद कासिम (ओडिशा) और मौलाना तौसीफ रजा मिस्बाही (संभल) विशेष रूप से उपस्थित रहकर अपना रूहानी कलाम व पैगाम पेश करेंगे।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

मीडिया प्रभारी साजिद खान ने बताया कि उर्स की तैयारियों को लेकर हुई इस बैठक में हाजी मुनाफ, हाजी रमजान, अल्लाह बक्स सैफी, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद जाकिर, एडवोकेट सिद्दीक, मोहम्मद सदीक उर्फ राजू, शौकत ठेकेदार, शौकत खान, इस्माइल बेग, मौलाना रजब अली, मोहम्मद जावेद हुसैन, साजिद खान जोधाणा, फजलूद्दीन छिपा, अल्लाह रखा, अब्दुल सत्तार, नियामत पठान, शेर मोहम्मद, मोहम्मद नियाज, अब्दुल अजीज खान, इंसाफ खान, पप्पू खान, साकिर हुसैन, आबिद हुसैन, इस्हिक मोहम्मद, आसिफ नूरी, जुल्फिकार कादरी, मुंशी भाई, मोहम्मद वसीम, समीर नूरी, मोहम्मद असद, मोहम्मद इरफान, हाजी इस्माइल छिपा, मौलाना इमरान सहित बड़ी संख्या में मुरीद, ट्रस्ट और उर्स कमेटी से जुड़े तमाम गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................