पुलिस थाने के बाहर ट्रांसफार्मर में भड़की आग, शॉर्ट सर्किट के बाद कचरे और ऑयल के कारण तेजी से फैली लपटें; आधे घंटे तक नहीं पहुंची दमकल

Jun 29, 2026 - 17:35
 0
पुलिस थाने के बाहर ट्रांसफार्मर में भड़की आग, शॉर्ट सर्किट के बाद कचरे और ऑयल के कारण तेजी से फैली लपटें; आधे घंटे तक नहीं पहुंची दमकल

जोधपुर शहर के सिटी पुलिस थाने के बाहर रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां लगे एक बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के कारण ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जल उठा। हैरान करने वाली बात यह रही कि व्यस्त इलाके में और पुलिस थाने के ठीक बाहर हुई इस घटना के बाद भी सूचना देने के करीब आधे घंटे तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। गनीमत रही कि एक स्थानीय युवक ने मुस्तैदी दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

शॉर्ट सर्किट और जमा ऑयल ने पकड़ी रफ्तार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना रविवार रात करीब 9 बजे हुई। ट्रांसफार्मर में संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी उठी थी। ट्रांसफार्मर के आस-पास भारी मात्रा में कचरा जमा था और उसमें से लीक हुआ ऑयल नीचे तक चिपका हुआ था। ज्वलनशील ऑयल और कचरे के संपर्क में आते ही चिंगारी ने विकराल आग का रूप ले लिया और लपटें तेजी से ऊपर उठने लगीं।

सूचना के बाद भी नहीं काटी बिजली स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग लगने के तुरंत बाद डिस्कॉम को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक इलाके की बिजली (लाइन) नहीं काटी गई। करंट चालू रहने के कारण आग लगातार बढ़ती गई, जिससे आस-पास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई।

युवक ने तत्परता दिखाकर बुझाई आग जब काफी देर तक दमकल और बिजली विभाग की टीम नहीं पहुंची, तो स्थानीय निवासी संजय आसोपा ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने बाल्टियों से पानी लाकर ट्रांसफार्मर पर डालना शुरू किया। संजय की इस त्वरित तत्परता के कारण समय रहते आग को बढ़ने से रोक लिया गया। आग पूरी तरह शांत होने के बाद नागौरी गेट से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति नियंत्रण में आ चुकी थी। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग और दमकल विभाग की इस सुस्त कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है