लक्ष्मणगढ़: धोली कोठी विद्यालय में श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हुआ योग सत्र

Sep 30, 2026 - 19:17
 0
लक्ष्मणगढ़: धोली कोठी विद्यालय में श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हुआ योग सत्र

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय धोली कोठी में श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वावधान में एक विशेष योग सत्र का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने इस सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक केदारनाथ शर्मा ने विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नियमित योगाभ्यास के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने योग के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन दर्शन और आत्मानुशासन है।" उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि योग एक ऐसी जीवन पद्धति है, जिसके माध्यम से व्यक्ति व्याधिमुक्त और संतुलित जीवन की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक बाबूलाल मीणा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सत्रों के माध्यम से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को योग से जोड़ना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए नियमित अभ्यास हेतु प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................