70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस में भीलवाड़ा ने रचा इतिहास
अलवर/भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) अलवर में चल रही 70वीं शिक्षा विभाग राजस्थान द्वारा आयोजित माध्यमिक उच्च माध्यमिक 17/19 छात्र राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भीलवाड़ा ने फाइनल में जगह बना ली है।
भीलवाड़ा ने पहले राउंड में राजसमंद को 3-0, प्री क्वार्टर फाइनल में उदयपुर को 3-0, क्वार्टर में कोटा को 3-1 और सेमीफाइनल में सीकर को 3-2 से हराया। कप्तान नीरज खोईवाल, जतिनराज श्रीमाली, दर्श समदानी, नैतिक कुमावत, रोहित रेगर का प्रदर्शन शानदार रहा।
टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में कोच गोपाल माली के कुशल निर्देशन के साथ-साथ टीम प्रभारी अशोक पोरवाल एवं आबिद अंसारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों टीम प्रभारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उनका मनोबल बनाए रखा। जिले के खेल प्रेमियों ने टीम को फाइनल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

