आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य ज्ञान भूषण (रत्नाकर) का ससंघ भव्य मंगल प्रवेश
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
कस्बे के सकल जैन समाज द्वारा आयोजित पंचकल्याणक प्रबंध समिति के तत्वाधान में गुरुवार को प्रातः 6:00 बजे लिटिल एंजेल विद्यालय से विहार कर बैण्ड बाजों के साथ धार्मिक उद्घोषों के साथ परम पूज्य आचार्य ज्ञान भूषण जी मुनिराज ससंघ का आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।
पंचकल्याण प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक जैन ,मगन चंद जैन ने बताया कि आचार्य श्री का विहार के समय मार्ग में श्रावकों के आवास के सामने आरती व पाद् प्रक्षालन कर जगह जगह व्यापारिक संगठनों ने स्वागत किया।
आचार्य श्री के मंदिर जी में पहुंचने पर समिति के अध्यक्ष अशोक जैन अगोनिज कार्यकारिणी मंत्री नरेंद्र कुमार जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल जैन उपाध्यक्ष नीरज जैन महामंत्री मुकेश जैन मुख्य संयोजक मगन चंद जैन संयोजक मनोज जैन संयोजक सुमत जैन कोषाध्यक्ष माणक चंद मंदिर अध्यक्ष सुमेरचंद जैन रावका संयोजक धीरज जैन लोकेश कुमार हुकम चंद जैन मंदिर अध्यक्ष सुमेरचंद जैन संयोजक धीरज जैन संयोजक लोकेश कुमार जैन हुकम चंद जैन प्रदीप कुमार जैन (संटू )मौजपुर सुभाष चंद्र जैन हरसाना पारस जैन मोनित पीयूष गौरव पुनीत जयकुमार अजीत कुमार जैन आदि समाज के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ ने आरती की, महिला मंडल समूह के पदाधिकारी व सदस्यों ने मंगल कलश लेकर भव्य अगुवाई की तत्पश्चात सभी ने पाद् प्रक्षालन किया।
इस अवसर पर आचार्य श्री ने मंदिर जी के संत भवन में सभी को संबोधित करते हुए
अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि भव्य आत्माओ अपना सोभाग्य मानना चाहिए कि पंचकल्याणक का अवसर आपको मिल रहा है। पंचकल्याणक महोत्सव में सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित रहे। आप सभी को इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए एक जूटता शांति का परिचय देना होगा। ऐसी मंगल कामना के साथ इस पंचकल्याण महोत्सव को सफल बनाएं।


