अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला प्रशासन ने किया कवि रामचरण 'राग' को सम्मानित
अलवर (कमलेश जैन) अलवर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं सृजक संस्थान के संस्थापक सचिव रामचरण 'राग' को शॉल , माला , सम्मान प्रतीक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके द्वारा सतत रूप से किए जा रहे साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए जिला प्रशासन अलवर के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सूर्य नगर स्थित मुख्यमंत्री पुनर्वास केंद्र के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
कुलदीप अहरोदिया सह सचिव, सृजक संस्थान,
ने बताया कि इस अवसर पर राजर्षि अभय समाज के वयोवृद्ध कलाकार प्रकाश चंद शर्मा एवं निदेशक महेश चंद्र शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
ये सम्मान विभाग के राजेन्द्र मीणा , हेमंत शर्मा आदि अधिकारियों द्वारा केन्द्र के कर्मचारियों व पुनर्वासित जनों की उपस्थिति में प्रदान किए गए। सम्मान समारोह के पश्चात सभागार में उपस्थित सभी लोगों को वृद्धजनों की सेवा का संकल्प दिलाया गया एवं सम्मानित वृद्धजनों द्वारा मुख्यमंत्री पुनर्वास केंद्र के परिसर में वृक्षारोपण भी कराया गया।

