50 आवासीय क्षमता के छात्रावास भवन हेतु 05 अक्टूबर तक करें सम्पर्क

Oct 1, 2026 - 18:39
 0
50 आवासीय क्षमता के छात्रावास भवन हेतु 05 अक्टूबर तक करें सम्पर्क

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) मुख्यमंत्री की बजट घोषणा संख्या-55 की अनुपालना में भरतपुर जिला मुख्यालय पर संभाग स्तरीय 'पालनहार आवासीय छात्रावास' (हाफ वे होम) का संचालन शुरू किया जाएगा। इस छात्रावास की आवासीय क्षमता 50 सीटों की होगी। इसके संचालन हेतु उपयुक्त भवन किराए पर लेने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इच्छुक भवन मालिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

  • कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 31 में जमा होंगे आवेदन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक मनोज आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 50 आवासीय क्षमता के इस छात्रावास के लिए एक उपयुक्त भवन की आवश्यकता है। जो भी भवन मालिक अपना परिसर नियमानुसार किराए पर उपलब्ध करवाने के इच्छुक हैं, वे 05 अक्टूबर 2026 तक अपना प्रार्थना पत्र (आवेदन) कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त निदेशक कार्यालय के कमरा नंबर 31 में जमा करवा सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है