मिलावटी पेट्रोल का अवैध कारोबार पकड़ा:18,500 लीटर इथेनॉल बरामद,तीन गिरफ्तार

Oct 31, 2025 - 16:03
 0
मिलावटी पेट्रोल का अवैध कारोबार पकड़ा:18,500 लीटर इथेनॉल बरामद,तीन गिरफ्तार

कोटकासिम (खैरथल -तिजारा ) अनिल गुप्ता 

जिला रसद विभाग और कोटकासिम पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के गुजरिवास गांव में छापेमारी कर मिलावटी पेट्रोल बनाने के अवैध धंधे का पर्दाफाश किया है। आरोपियों द्वारा इथेनॉल नामक ज्वलनशील केमिकल मिलाकर नकली पेट्रोल तैयार किया जा रहा था, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने कुल साढ़े 18,000 लीटर केमिकल बरामद किया, तीन पिकअप गाड़ियां जप्त कीं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रसद विभाग के जिला अधिकारी राकेश सोनी और कोटकासिम थाना अधिकारी नंदलाल जांगिड़ के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले आलमपुर गांव के पास रेवाड़ी रोड पर स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। यहां से 200 लीटर क्षमता वाले 11 भरे हुए ड्रम बरामद किए गए। जांच में पता चला कि मुख्य कारोबार गुजरिवास गांव में चल रहा है। तत्काल गांव में दूसरी छापेमारी की गई, जहां बड़ी मात्रा में इथेनॉल केमिकल से भरे ड्रम और तैयार नकली पेट्रोल मिला।

थाना अधिकारी नंदलाल जांगिड़ ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गुजरिवास में नकली पेट्रोल का कारोबार हो रहा है। रसद विभाग के साथ टीम बनाकर छापा मारा गया। रेवाड़ी रोड के गोदाम से 11 ड्रम और तीन पिकअप गाड़ियां जप्त कीं, जिनमें 15 ड्रम भरे हुए थे। गुजरिवास में 55 ड्रम मिले। कुल मिलाकर साढ़े 18,000 लीटर केमिकल बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरसिंह गुर्जर पुत्र रामकरण गुर्जर (निवासी गुजरिवास), कृष्ण गुर्जर पुत्र रामस्वरूप (निवासी नरसिंहपुर, बहरोड़) और जयवीर पुत्र मुखराम (निवासी आलमपुर, भिवाड़ी) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी सामग्री जप्त कर ली और मामला दर्ज कर लिया। थानाधिकारी ने कहा कि अन्य शामिल आरोपियों की तलाश जारी है और सभी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

आरोपी कितने समय से यह धंधा चला रहे हैं, इसकी जांच चल रही है। बरामद केमिकल की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। यदि दोष सिद्ध हुआ तो आरोपियों को 7 साल तक की कैद और आर्थिक जुर्माने का प्रावधान है।
गौरतलब रहे कि क्षेत्र में मिलावटी ईंधन के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है, जो वाहनों और उपभोक्ताओं के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही थी।सद विभाग के जिला अधिकारी राकेश सोनी और कोटकासिम थाना अधिकारी नंदलाल जांगिड़ के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले आलमपुर गांव के पास रेवाड़ी रोड पर स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। यहां से 200 लीटर क्षमता वाले 11 भरे हुए ड्रम बरामद किए गए। जांच में पता चला कि मुख्य कारोबार गुजरिवास गांव में चल रहा है। तत्काल गांव में दूसरी छापेमारी की गई, जहां बड़ी मात्रा में इथेनॉल केमिकल से भरे ड्रम और तैयार नकली पेट्रोल मिला।
थाना अधिकारी नंदलाल जांगिड़ ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गुजरिवास में नकली पेट्रोल का कारोबार हो रहा है। रसद विभाग के साथ टीम बनाकर छापा मारा गया। रेवाड़ी रोड के गोदाम से 11 ड्रम और तीन पिकअप गाड़ियां जप्त कीं, जिनमें 15 ड्रम भरे हुए थे। गुजरिवास में 55 ड्रम मिले। कुल मिलाकर साढ़े 18,000 लीटर केमिकल बरामद हुआ।
 इस मामले में  नरसिंह गुर्जर पुत्र रामकरण गुर्जर (निवासी गुजरिवास), कृष्ण गुर्जर पुत्र रामस्वरूप (निवासी नरसिंहपुर, बहरोड़) और जयवीर पुत्र मुखराम (निवासी आलमपुर, भिवाड़ी) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी सामग्री जप्त कर ली और मामला दर्ज कर लिया। थानाधिकारी ने कहा कि अन्य शामिल आरोपियों की तलाश जारी है और सभी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
वहीं  बरामद केमिकल की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................