गुहाला में कौशल विकास शिविर मे हुआ मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन

Jun 19, 2025 - 12:44
 0
गुहाला में कौशल विकास शिविर मे हुआ  मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन

 उदयपुरवाटी / गुहाला (सुमेर सिंह राव)
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वावधान मे ग्रुप स्तरीय कौशल विकास शिविर का आयोजन श्रीमती चन्दा देवी मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) गुहाला मे किया जा रहा है। कौशल विकास शिविरों का आयोजन स्काउट विभाग करवाता है।ग्रीष्मावकाश मे शिविर तहसील या जिला स्तर पर आयोजन होते है।जयपुर मण्डल मे एक मात्र ग्रामीण क्षेत्र गुहाला मे ऐसा शिविर आयोजित किया जा रहा है।ग्रामीण क्षेत्र मे शहरी क्षेत्र अपेक्षा शिविर करना कठिन कार्य है।ग्रामीण विद्यालय मे भौतिक व्यवस्थाएं न के बराबर होती है परन्तु शिविर संचालक बसंती लाल सैनी व शिविराधिपति हजारी लाल सैनी अभाव से हार नही मानी।प्रयास कर समाज के प्रबुद्ध जो को शिविर से जोड़कर व्यवस्था करने की कोशिश कर शिविर को सफलता के शिखर पर पहुंचाने का प्रयास किया है। सेवानिवृत प्रधानाचार्य एवं एल टी श्री हरफूल सिंह मीणा ने शिविर व्यवस्था को देखकर कर आश्चर्य किया कि ग्रामीण क्षेत्र में समस्त संसाधनो की पूर्ति कर व्यवस्थित शिविर पहली बार देखा है।शिविर की समस्त गतिविधियों  कम्प्यूटर प्रशिक्षण ,ब्यूटीशियन  सिलाई, मेहन्दी,अंग्रेजी स्पोकन  डांस व पेंटिंग का अवलोकन अवलोकन किया।शिविर अपेक्षाओं से कही अधिक गुणात्मक व संख्यात्मक है।समस्त प्रतिनियुक्त स्टाफ कैलाश चन्द पालीवाल,किशोर कुमार सैनी,नेमी चन्द जांगिड, रामगोपाल सैनी,राजेन्द्र गुर्जर, मीना मीणा,अनिशा सैनी,उर्मिला सैनी आशुसिंह शेखावत पायल  चेजारा के कार्य को सराहनीय बताया।शिविर संचालक बसंती लाल सैनी को ऐसे शिविर की जिम्मेदारी लेने व शिविर के सफल आयोजन हेतु धन्यावाद दिया। आज मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका मूल्यांकन तीन स्टाफ कार्मिकों व तीन ट्रेनर टीम पेनल सदस्यों द्वारा किया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सहभागियों का चयन किया।परिणाम की घोषणा समापन समारोह मे कर सम्मानित किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................