भरतपुर में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की बैठक

Oct 28, 2026 - 20:37
 0
भरतपुर में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की बैठक

भरतपुर, 28 अक्टूबर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय): जिले में पंचायत आम चुनावों को पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा सहित जिले के तमाम प्रमुख प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के रूप में करें काम — जिला कलक्टर बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की भूमिका रीढ़ की हड्डी समान होती है। सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए नियमों की सख्त पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह सजग रहें और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला कलक्टर ने हिदायत दी कि चुनाव कार्य में लगे कोई भी कार्मिक या मतदान दल किसी भी प्रत्याशी या व्यक्ति का आतिथ्य स्वीकार न करें। उन्होंने अधिकारियों को अपने आवंटित क्षेत्रों का लगातार भ्रमण करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।

शिकायतों पर तुरंत हो कार्रवाई — एसपी राजेश कुमार मीणा जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने पुलिस और सेक्टर अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मिलने वाली शिकायतों और समस्याओं को पूरी गंभीरता से लिया जाए तथा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।

ये रहे मौजूद: बैठक के दौरान अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) राजीव शर्मा, अतिरिक्त कलक्टर (शहर) राहुल सैनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव सहित जिले के सभी उपखंड अधिकारी, पुलिस अधिकारी, चुनाव के लिए नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................