जोधपुर मे पहली बार ऑल मुस्लिम सामूहिक विवाह सम्मेलन 27 जुलाई को होगा आयोजित

Jun 25, 2022 - 20:16
 0
जोधपुर मे पहली बार ऑल मुस्लिम सामूहिक विवाह सम्मेलन 27 जुलाई को होगा आयोजित

जोधपुर (राजस्थान/ बरकत खान)  अंजुमन कौम शेख़, सय्यद, मुग़ल,पठान जिला विकास समिति की ओर से ऑल मुस्लिम विवाह आयोजन समिति की एहम बैठक यहां स्टेडियम सोपिंग सेंटर स्थित हज हाऊस मे  जिलाध्यक्ष हाजी कय्यूम लोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई ! जिसमे सर्व सम्मति से निर्णय पारित कर जोधपुर में पहली बार ऑल मुस्लिम सामूहिक विवाह सम्मेलन  27 जुलाई को पांचवीं रोड़ ईदगाह सामुदायिक भवन में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया ! बैठक की शुरुआत कुराने पाक की तिलावत डा.शमीम हाशमी ने की उसके बाद समिति के जिला सचिव अब्दुल शेख को भ्रष्टाचार निरोधक एवं अपराध नियंत्रण शाखा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर साफा ,माला पहनाकर सम्मानित किया गया ! समिति के जिला महासचिव अब्दुल रहीम शेख़ ने बताया कि फिजूल खर्ची और दिखावे को कम करने की गरज से समिति ने यह निर्णय लिया है अगली बैठक में जिला समिति व सम्मेलन आयोजन समिति के पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण  जिम्मेदारियां दी जाएगी  ! सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर ने बताया कि रजिस्ट्रेशन चालू हो गया है इच्छुक लड़का लड़की के घरवाले जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें ! उन्होंने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष हाजी कय्यूम लोदी,जिला महासचिव अब्दुल रहीम शेख़, जिला कोषाध्यक्ष जफर हुसैन ठेकेदार,जिलावरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी कय्यूम पठान,जिला सचिव नासीर खान,शेख अब्दुल्ला,जिला उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल वहाब पठान,जिला वरिष्ठ सलाहकार डा.शमीम अहमद हाशमी, आल मुस्लिम सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष मो. ताहिर,उपाध्यक्ष चांद मोहम्मद , रमजान मोयल, मोहम्मद , अब्दुल रशीद पप्सा, साबिर हुसैन,यूसुफ सय्यद, रफीक ऊर्फ छोटू,शेरू फौजदार, मो.हुमायु खान, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे !

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................