राजस्थान टैगोर फाउंडेशन स्कूल में किया वृक्षारोपण
पेड़ लगाकर उसकी परवरिश करना हम सब की जिम्मेदारी- शैतान सिंह टांक
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में चुंगी नंबर तीन के पास स्थित कुआं कानुहाला पर स्थित राजस्थान टैगोर फाउंडेशन स्कूल के प्रांगण में हरियालो राजस्थान के तहत शनिवार को वृक्षारोपण किया गया l विद्यालय के डायरेक्टर शैतान सिंह टांक ने वृक्षारोपण के दौरान कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनके परवरिश करना हम सब की जिम्मेदारी है l विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सैनी उर्फ़ सोनू सर के अनुसार विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को अपने घरों पर लगाने के लिए विद्यालय की तरफ से पेड़ भी वितरित किए गए l इस दौरान राम सिंह सैनी, महेंद्र कुमार स्वामी ( शास्त्री ) राहुल सैनी, अजय कुमार, सुश्री अन्तिमा सैनी, सुश्री संगीता कुमावत, सुश्री नेहा सैनी, सुश्री निशा कंवर, सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l

