राजगढ़ में देवउठनी एकादशी पर गूंजेगा खाटू श्याम का जयकारा: चौपड़ बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में मचेगी बाबा के जन्मोत्सव की धूम

Nov 16, 2026 - 17:31
 0
राजगढ़ में देवउठनी एकादशी पर गूंजेगा खाटू श्याम का जयकारा: चौपड़ बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में मचेगी बाबा के जन्मोत्सव की धूम

राजगढ़ (अलवर)अनिल कुमार गुप्ता। कस्बे के चौपड़ बाजार स्थित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर बाबा श्याम का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर मंदिर समिति और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

नवीन पोशाक और मनमोहक श्रृंगार से सजेंगे बाबा

श्री जगन्नाथ मंदिर के महंत एडवोकेट पंडित मदन मोहन शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष देव उठानी एकादशी के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बाबा श्याम और भगवान जगन्नाथ जी महाराज को नवीन पोशाक धारण कराई जाएगी तथा फूलों से उनका अलौकिक व मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर परिसर में भव्य आतिशबाजी का भी विशेष आयोजन रहेगा।

प्रातःकाल होगी महाआरती और विशेष भोग

देव उत्थापन एकादशी के पावन पर्व पर प्रातः साढ़े पाँच बजे 'हारे के सहारे' बाबा श्याम की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात बाबा श्याम को विशेष रूप से कलाकंद का भोग अर्पित किया जाएगा। आरती के उपरांत उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्याम प्रेमियों और धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दर्शन लाभ लेने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................