भुसावर के आंगनबाड़ी केंद्र बाछरेन द्वितीय का निरीक्षण: उप निदेशक ने बच्चों को पिलाया दूध व खिलाई खिचड़ी, बाल आधार और अपार आईडी बनवाने के निर्देश

Nov 19, 2026 - 18:47
 0
भुसावर के आंगनबाड़ी केंद्र बाछरेन द्वितीय का निरीक्षण: उप निदेशक ने बच्चों को पिलाया दूध व खिलाई खिचड़ी, बाल आधार और अपार आईडी बनवाने के निर्देश

भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सिकरामाराम चोयल ने गुरुवार (19 नवंबर) को भुसावर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र बाछरेन द्वितीय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर संचालित प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल व शिक्षा गतिविधियों, बच्चों की पोषण व्यवस्था तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया।

बच्चों को पिलाया दूध व खिलाई खिचड़ी, एफआरएस से टीएचआर वितरण निरीक्षण के समय केंद्र पर बच्चे एलईडी टीवी पर शैक्षणिक वीडियो देखकर और स्लेट के माध्यम से पढ़ाई करते हुए पाए गए। उप निदेशक ने बच्चों को दूध पिलाया तथा गर्म पके भोजन के तहत नमकीन खिचड़ी भी परोसी। साथ ही केंद्र पर एफआरएस (फेस रिकग्निशन सिस्टम) के माध्यम से टीएचआर (टेक होम राशन) का वितरण होता मिला।

मातृ वंदना के आवेदन व आईडी बनवाने पर जोर निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत दो आवेदन फॉर्म ऑनलाइन किए गए। उप निदेशक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि वे अभिभावकों को बच्चों के बाल आधार और अपार आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करें, जिससे बच्चों को शैक्षणिक सुविधाओं व सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विजयलक्ष्मी शर्मा, सहायिका ब्रजेश जाटव और महिला पर्यवेक्षक अनीता अग्रवाल मौजूद रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................