भरतपुर के अमरूद ने देशभर में बनाई खास पहचान: अच्छी पैदावार व बेहतर दाम से किसान, देश-विदेश की मंडियों तक पहुंची मिठास

Nov 19, 2026 - 18:31
 0
भरतपुर के अमरूद ने देशभर में बनाई खास पहचान: अच्छी पैदावार व बेहतर दाम से किसान, देश-विदेश की मंडियों तक पहुंची मिठास

हलैना (भरतपुर) विष्णु मित्तल

भरतपुर संभाग में इस बार अमरूद की बंपर पैदावार और बाजार में मिल रहे आकर्षक दामों ने बागवानी करने वाले किसानों, व्यापारियों और मजदूरों के चेहरों पर रौनक ला दी है। संभाग के भरतपुर, सवाईमाधोपुर, करौली और डीग जिलों की करीब 22 हजार हेक्टेयर भूमि पर हो रही अमरूद की बागवानी ने अपने खास स्वाद और मिठास के दम पर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अलग पहचान बनाई है।

स्वाद में इलाहाबाद-लखनऊ को पछाड़ा, मंडियों में बढ़ी मांग विशेषज्ञों और किसानों के अनुसार, भरतपुर व सवाईमाधोपुर के अमरूद ने अपनी गुणवत्ता और मिठास से पारंपरिक रूप से प्रसिद्ध इलाहाबाद और लखनऊ के अमरूद को भी पीछे छोड़ दिया है। वर्तमान में बाजार में अमरूद के थोक भाव 60 से 250 रुपये तक चल रहे हैं। भरतपुर जिले के वैर, भुसावर और बयाना उपखंड में सर्वाधिक बागवानी हो रही है। यहां के अमरूद की मांग राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात की फल-सब्जी मंडियों में तेजी से बढ़ी है, जबकि आगरा, दिल्ली, जयपुर, भरतपुर और फरीदाबाद की मंडियों के माध्यम से यह विदेशों तक निर्यात हो रहा है।

राष्ट्रीय अमरूद महोत्सव से मिली नई उड़ान कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. देशराज सिंह ने बताया कि संभाग में अमरूद की उन्नत किस्मों की खेती बड़े पैमाने पर हो रही है। वर्ष 2025 में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के प्रयासों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सवाईमाधोपुर जिला मुख्यालय पर पहली बार राष्ट्रीय स्तर का अमरूद महोत्सव आयोजित किया गया था, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस महोत्सव में 22 राज्यों के किसानों के बीच भरतपुर के अमरूद ने देशभर में द्वितीय स्थान हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया, जिसका सीधा लाभ अब किसानों को मिल रहा है।

शाही होटलों तक मांग, विभागीय सहयोग की सराहना समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने बताया कि यहां के अमरूद की मांग देश-विदेश के बड़े व शाही होटलों और शादियों में भी खूब है। वैर निवासी रामेश्वर धाकड़, शकुंतला देवी, मोरदा निवासी गंभीर सिंह, छौकरवाड़ा कला निवासी द्वारिकाप्रसाद गोयल और पना निवासी कमल सिंह मीणा सहित स्थानीय किसानों ने बागवानी को बढ़ावा देने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए समाजसेवी सीताराम गुप्ता, कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. देशराज सिंह, उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक जनकराज और पुनीत गुप्ता के प्रयासों की सराहना की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................