भरतपुर के रूपवास में दिखेगी सामाजिक समरसता की झलक: राज्यपाल की मौजूदगी में बंधेंगे 115 जोड़े परिणय सूत्र में, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

Nov 19, 2026 - 18:42
 0
भरतपुर के रूपवास में दिखेगी सामाजिक समरसता की झलक: राज्यपाल की मौजूदगी में बंधेंगे 115 जोड़े परिणय सूत्र में, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शुक्रवार (20 नवंबर) को भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बॉकाली मोड़ स्थित मां केला देवी स्टोन क्रेशर परिसर में आयोजित 115 बेटियों के सामूहिक विवाह उत्सव में शिरकत करेंगे तथा बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लेंगे।

राज्यपाल का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि राज्यपाल श्री बागड़े दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर 12:45 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। दोपहर 12:50 बजे मंच पर आगमन के पश्चात उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा, जिसके बाद दोपहर 12:55 बजे वे सामूहिक विवाह उत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। समारोह में आयोजकों द्वारा राज्यपाल महोदय को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात वे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल आयोजक श्रीमती कल्पना चन्द्रप्रकाश व्यास की सुपुत्री मुस्कान एवं यतेन्द्र के विवाह समारोह के उपलक्ष्य में इस सामूहिक विवाह उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 115 बेटियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। प्रशासन व आयोजकों के अनुसार, यह पहल समाज में समरसता, आपसी सहयोग और सामूहिक सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देगी।

महायज्ञ की पूर्णाहुति में देंगे आहुति कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ की पूर्णाहुति में भी शामिल होंगे। यह महायज्ञ 16 नवंबर से पूज्य सद्गुरुदेव राजकुमार के सानिध्य में चल रहा है, जिसमें प्रतिदिन मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना, पार्थिव शिव परिवार का अभिषेक और हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जा रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................