सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स 30 नवंबर तक करवाएं वार्षिक सत्यापन

Nov 20, 2026 - 18:40
 0
सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स 30 नवंबर तक करवाएं वार्षिक सत्यापन

भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय / 20 नवम्बर।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत वृद्धावस्था, विधवा एवं विशेष योग्यजन पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक सत्यापन 1 नवंबर 2026 से प्रारंभ कर दिया गया है।
संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मनोज आर्य ने बताया कि जिले के समस्त पेंशन लाभार्थी अपना वार्षिक सत्यापन समय पर करवाना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें नियमित रूप से पेंशन का लाभ मिलता रहे। उन्होंने बताया कि पेंशन लाभार्थी वार्षिक सत्यापन निम्न माध्यमों से करवा सकते हैं जैसे कि बायोमेट्रिक सत्यापन, पेंशनधारक ई-मित्र कियोस्क अथवा ई-मित्र प्लस केंद्रों पर जाकर अंगूठे की छाप (फिंगर प्रिंट) के माध्यम से अपना वार्षिक सत्यापन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि विकसित एंड्रॉयड मोबाइल एप राज एसएसपी के माध्यम से लाभार्थी फेस रिकग्निशन द्वारा अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी पेंशनधारक का उपरोक्त दोनों माध्यमों से सत्यापन नहीं हो पाता है, तो वह संबंधित पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (उपखंड अधिकारी/विकास अधिकारी) के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर सत्यापन करवा सकता है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................