पहाड़ी की आदर्श सीएचसी पर कामां से 7 स्वास्थ्यकर्मी प्रतिनियुक्ति पर भेजे, निरस्त करने की मांग

Dec 29, 2021 - 22:49
 0
पहाड़ी की आदर्श सीएचसी पर कामां से 7 स्वास्थ्यकर्मी प्रतिनियुक्ति पर भेजे, निरस्त करने की मांग

कामां (भरतपुर, राजस्थान/ मुकेश कुमार) सामाजिक कार्यकर्ता विजय मिश्रा ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखकर कामां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से सात स्वास्थ्यकर्मियों की पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर की गई प्रतिनियुक्ति को निरस्त कराने की मांग की है। 
सामाजिक कार्यकर्ता विजय मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रत्येक विधानसभा में एक आदर्श सीएचसी बनाने के आदेश दिए थे। उन आदेशानुसार पहाड़ी के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को आदर्श सीएचसी बनाने के लिए चयनित किया गया है। उसमें रिक्त स्वास्थ्यकर्मियों के पदों पर नियुक्ति करने कामां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के छ:मेलनर्स व एक नेत्र सहायक को प्रतिनियुक्ति पर आदर्श सीएचसी पहाड़ी पर लगा दिया गया है। कामां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कस्बां सहित ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में मरीज इलाज के लिए आते है। मरीजों की संख्या को देखते हुए यहां पर पहले से ही स्वास्थ्यकर्मियों की कमी चली आ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता मिश्रा ने चेतावनी दी है कि कामां से भेजे गए स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति को शीघ्र ही निरस्त नही किया गया तो आमजन के साथ आन्दोलन किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है