छापोली में बोधिसत्व विश्व विभूति बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव पर भव्य रैली का होगा आयोजन

Apr 13, 2023 - 20:53
 0
छापोली में बोधिसत्व विश्व विभूति बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव पर भव्य रैली का होगा आयोजन

उदयपुरवाटी ,झुंझुनू (सुमेर सिंह राव)
 निकटवर्ती ग्राम छापोली में कल विश्व विभूति बोधिसत्व बाबासाहब आम्बेडकर के 132वी जयंती पर ग्राम छापोली में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी द्वारा भव्य रैली व जन्मोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन होगा। डॉ.आम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी, छापोली। के अध्यक्ष विजेन्दर भीमप्रेमी बामसेफ ने बताया कि 14 अप्रेल को प्रातः 8:00 बजे डॉ. आंबेडकर भवन, आंबेडकरनगर, छापोली से भव्य रैली का शुभारम्भ होगा जो डीजे व सैकड़ों युवक युवतियों और समस्त ग्रामवासियों के साथ पुष्प वर्षा करते हुए मधुर संगीतमय के साथ ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए। डॉ. आंबेडकर पार्क, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापोली। पहुंचेगी। यहां पर कार्यक्रम का अयोजन किया जायेगा। जिसके मुख्य अतिथि मा. राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, राज्य मंत्री राजस्थान सरकार होगे। जन्मोंत्सव कार्यक्रम में सरपंच, पूर्व सरपंच के साथ समस्त ग्रामवासी उपस्थित होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................