आवासीय बस्ती स्थित हैंडलूम गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

Jun 13, 2022 - 23:20
Jun 13, 2022 - 23:28
 0
आवासीय बस्ती स्थित हैंडलूम गोदाम में लगी भीषण आग,   मची अफरा तफरी

भीलवाड़ा / राजस्थान

भीलवाड़ा शहर में सूचना केंद्र के पीछे स्थित आवासीय बस्ती आदर्श मोहल्ले में सोमवार दोपहर बाद लोभचंद मांगीलाल हैंडलूम के गोदाम में भीषण आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई गोदाम से आग की लपटें निकलती देख मोहल्ले वासी घरों से बाहर आ गए। आग की सूचना मिलने पर भीमगंज थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और कुछ समय बाद दमकल भी वहां पहुंच गई। बड़ी दमकल के गली में नहीं घुस पाने के कारण छोटी दमकल  ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बाद में सेवा सदन रोड के रास्ते से बड़ी दमकल के पाइप को गोदाम में पहुंचाया गया। जहाँ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।वही लगभग 10 लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया।वहो आग के कारणो का पता लगाया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................