तखतगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026: जीत का जश्न नहीं मना सकेंगे प्रत्याशी, विजय जुलूस निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध

Sep 12, 2026 - 19:00
 0
तखतगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026: जीत का जश्न नहीं मना सकेंगे प्रत्याशी, विजय जुलूस निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध

नगर पालिका तखतगढ़ चुनाव 2026: निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध; 14 को मतगणना

 तखतगढ़ / बरकत खां

राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान, जयपुर के निर्देशों के तहत तखतगढ़ नगर पालिका आम चुनाव 2026 की प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार का विजय जुलूस निकालने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। मतगणना के बाद क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह सख्त कदम उठाया गया है।

अध्यक्ष का चुनाव 21 व उपाध्यक्ष का 22 को: निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रमानुसार मतों की गिनती 14 सितम्बर को होगी। इसके बाद तखतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 21 सितम्बर तथा उपाध्यक्ष पद के लिए 22 सितम्बर को संपन्न कराया जाएगा।

धारा 163 लागू, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई: रिटर्निंग अधिकारी पूरण कुमार ने बताया कि परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (पूर्व में बीएनएफ/सीआरपीसी की धारा 144) लागू कर दी जाएगी। इसके तहत विजेता प्रत्याशियों को किसी भी प्रकार की रैली या जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी।

राजकीय महाविद्यालय में 8 बजे से होगी मतगणना: मतगणना 14 सितम्बर 2026 को प्रातः 08:00 बजे राजकीय महाविद्यालय तखतगढ़ में शुरू होगी। मतगणना केंद्र में केवल अभ्यर्थी, उनके निर्वाचक अभिकर्ता या गणन अभिकर्ता ही उपस्थित रह सकेंगे। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी अधिकृत पहचान पत्र बैज के बिना किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................