भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की

Jul 28, 2023 - 12:01
 0
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की

अंता (शफीक मंसूरी) राजस्थान की भ्रष्टाचारी, युवा विरोधी, तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली निकम्मी कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के आह्वान पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे "नहीं सहेगा राजस्थान" अभियान के निमित्त भाजपा युवा मोर्चा अंता नगर अध्यक्ष चेतन नागर व देहात अध्यक्ष भूपेन्द्र सुमन की अगुवाई में शहर के सीसवाली चौराहा पर विशाल प्रदर्शन कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया 
भाजयुमो नगर अध्यक्ष चेतन नागर ने बताया कि गहलोत सरकार के शासन में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। राजस्थान आज रेपिस्तान बना हुआ है, वर्षों से तैयारी कर रहे युवा सिर्फ तैयारी करते ही रह जाते है जबकि एक ही परिवार के सदस्य आरएएस और एक ही तहसील के 200 जने थानेदार बन जाते हैं। ऐसी अकर्मण्य सरकार को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लेकर भाजयुमो अब चुप नही बैठने वाली है। नागर ने बताया कि 'नही सहेगा राजस्थान' अभियान के निम्मित कांग्रेस सरकार की रीति- नीतियों से आहत व आक्रोशित युवाओं को साथ लेकर भाजयुमो कार्यकर्त्ताओं द्वारा गहलोत सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया इस दौरान भाजयुमो नगर महामंत्री अजय गुर्जर, अक्षय सिंह , नकुल सोनी , देहात महामंत्री कुलदीप सुमन ,सत्यप्रकाश सुमन, पुष्पेंद्र सोनी टांकरा,प्रदीप शर्मा,रोहित राठौर ,महेन्द्र सुमन,शंकर सिंह ,गौरव बेडिवाल, शुभम मीणा,दीपक सुमन,चेतन सुमन ,हिमांशु नागर, विजय,चेतन नायक,अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................