सजा दो हर घर में तिरंगा मना लो आजादी का पर्व : गीत गाते हुए किया जन जागरण

Aug 13, 2022 - 00:38
Aug 13, 2022 - 01:39
 0
सजा दो हर घर में तिरंगा मना लो आजादी का पर्व : गीत गाते हुए किया जन जागरण

सिरोही (राजस्थान)  भाजपा नगर मंडल द्वारा चलाए जागरूकता कार्यक्रम में आमजन ने तिरंगा के प्रति दिखाया उत्साह, लोगों ने कहा "तीन रंग का यह वस्त्र नहीं यह ध्वज देश की शान है"
भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े त्यौहार 75 वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर पूरा देश उल्लासित है इस अभियान को राष्ट्रव्यापी बनाने की कड़ी में भाजपा नगर मण्डल सिरोही के कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक देने के साथ बाजारों में व्यापारियों, ठेला चालकों, रिक्शा चालक, मजदूर, कामगार, ग्रहणीयो, बच्चों, युवाओं आदि को 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मे हर्षोल्लास पूर्वक बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए राष्ट्रीय ध्वज घरों पर लगाने का आग्रह किया।
शुक्रवार को भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के नगर संयोजक ताराराम माली के नेतृत्व एवं नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी पदाधिकारियों के सानिध्य में हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर सघन जनसंपर्क किया। इस मौके पर लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि ध्वज संहिता का पालन करते हुए आमजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप हर घर पर तिरंगा लहराकर आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ध्वज खरीदने मे असक्षम जरूरतमंद लोगों को तिरंगा ध्वज निशुल्क उपलब्ध करवाएं।

घर-घर में हम तिरंगा लहराएंगे, आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे - 75 वें स्वतंत्रता दिवस से पूर्व पूरे शहर को तिरंगामय करने की भावना से भाजपा के जागरूकता व जन जागरण अभियान के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाए हुए कहा "तिरंगा रंग का यह वस्त्र नहीं, यह ध्वज देश की शान है... तथा कहा कि "सजा दो तिरंगा हर घर में, मना लो आजादी का पर्व जन-जन में..." आदि गीत गाकर देशभक्ति का ज्वार पैदा किया।

अभियान में की शिरकत - जागरूकता अभियान में नगर मंडल के महामंत्री वीरेंद्र एम चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपालसिंह चारण, मंत्री महेंद्र माली, पार्षद प्रवीण राठौड़, गोविंद माली, रणछोड़ प्रजापत, ललित प्रजापत, हिमांशु वाघेला, चिराग रावल, कपूराराम पटेल, गोविंद सैनी, अर्जुन हीरागर, बाबूसिंह मकरोड़ा, इंदरसिंह मकवाना, सूरज कलावंत, महेंद्र खंडेलवाल सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे। उधर जालौर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल ने भी आमजन से अपील करते हुए तिरंगा अभियान में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है