छात्र गर्जना रैली पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पुष्प वर्षा: महावीर चक्र विजेता दिगेंद्र सिंह का किया अभिनंदन

Feb 2, 2023 - 20:28
 0
छात्र गर्जना रैली पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पुष्प वर्षा: महावीर चक्र विजेता दिगेंद्र सिंह का किया अभिनंदन

सिरोही (राजस्थान/ रमेश सुथार) अखिल भारतीय भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र गर्जना रैली के अवसर पर भाजपा नगर मंडल सिरोही के कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में रैली पर पुष्प वर्षा करके युवा तरुणाई का स्वागत किया वहीं आयोजन में पधारे महावीर चक्र विजेता कारगिल हीरो दिगेंद्र कुमार का अभिनंदन कर जयकारे लगाए।
गुरुवार को मुख्यालय पर महाविधालय छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में आयोजित जिला सम्मेलन सम्मेलन के अवसर पर शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई शोभायात्रा के मौके पर जेल चौराहा और अहिंसा सर्कल पर पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, प्रधान हसमुख मेघवाल, नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, हेमंत पुरोहित, दीपेंद्रसिंह पीथापुरा, मांगूसिंह बावली,जितेंद्र खत्री,हनुमान प्रजापत सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रैली पर पुष्प वर्षा करके छात्र-छात्राओं का स्वागत सत्कार किया।
रेली मे सबसे आगे एक वाहन में सवार होकर पहुंचे महावीर चक्र विजेता दिगेंद्र कुमार का भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया और उन पर पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर नगर मंत्री अजय भट्ट, महेंद्र माली, कुपाराम देवासी, सुनील गुप्ता, रणछोड़ प्रजापत,रमजान खान, भंवरलाल माली, इरशाद कुरैशी,दिनेश प्रजापत, विक्रमसिंह केराल,हिरेंद्रपालसिंह, निंबाराम देवासी, बाबूसिंह, शैतानसिंह, भावेश खत्री, मनीष प्रजापत, शैतान सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है