भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक ने अशोक गहलोत को लपेटा

May 27, 2023 - 17:51
May 27, 2023 - 18:17
 0
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक ने अशोक गहलोत को लपेटा
प्रतीतात्मक फोटो

कोटा (राजस्थान) राजस्थान में कांग्रेस की गाड़ी रेगिस्तान में चलने वाली ऊंट गाड़ी की तरह हिचकोले खा रही है। पार्टी की गाड़ी का पहिया खुद कांग्रेसी नेता डांवाडोल करने में लगे हैं और सीधा हमला सीएम पर बोल रहे हैं। एक तरफ सचिन पायलट ने सरकार को अल्टीमेटम रखा है। दूसरी ओर एक बार फिर कांग्रेस के कोटा से सीनियर विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री पर हमला बोल दिया है। बड़ी बात यह है कि इस बार सिंह खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया को टारगेट करने के साथ सीएम पर सीधा निशाना साध दिया है।  शुक्रवार को भरत सिंह ने जो पत्र सीएम को लिखा, उससे साफ हो गया है कि वो अब प्रमोद जैन भाया के साथ उन्हें भी बख्शने के मूड में नहीं है। गहलोत और भरतसिंह के बीच का व्यवहार भरतसिंह के पिता जुझार सिंह के वक्त का चला आ रहा है। लेकिन भरत सिंह के पत्र को शब्दावली में आज अंतर आया है, उसकी सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।

 पढ़िये क्या लिखा भरत सिंह ने- दरअसल, सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार को प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में हुए सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह में पहुचे थे। इस बात से नाखुश होकर भरत सिंह ने शुक्रवार को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने सीएम गहलोत पर तीखा तंज कस दिया। सिंह ने लिखा भ्रष्टाचार की गंगा की खोज करते करते मुख्यमंत्री आखिर गंगोत्री पहुंचे गए। उन्होंने यह भी लिखा कि ईमानदारी की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री गहलोत खुद खुलेआम भ्रष्टाचार को आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि एरुको, वर्ष 2019-20 में वर्तमान कांग्रेस सरकार का प्रथम बजट पेश करते समय आपने प्रश्न किया था कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की गंगा किसने बहाई। बजट भाषण के प्रष्ट 20 पर पैरा 81 में आपने यह कहा था कि भ्रष्टाचार की इस बहती गंगा में ईमानदार लोग भी भ्रष्ट हो गए है। सिंह ने यहां कटाक्ष करते हुए लिखा कि आपने सोच समझकर अपने मन की बात कही थी। भरत सिंह ने सीएम को याद दिलाते हुए लिखा कि यह बात आपने उनकी 150 वीं जयंती पर अपने बजट भाषण में करी थी।

 प्रमोद जैन भाया पर भी कसा तंज - भरत सिंह सीएम को लिखते हैं कि 26 मई 2023 को बांग में भाया की ओर से आयोजित महाकुंभ में जाकर आपने यह साबित कर दिया कि ईमानदारी की दुहाई देने वाले प्रदेश का मुख्यमंत्री स्वयं खुलेआम भ्रष्टाचार को आशीवाद प्रदान करते हैं। गजब है भागा और भाया की यह माया भाया ने इतिहास रच डाला। जैन तीर्थ बनाया। सर्वजातीय निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन रच दिया। गिनीज बुक ऑफ वर्लड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। बारा का निःशुल्क विवाह सम्मेलन धन्य है श्री 1 महावीर गौशाला सेवा संस्थान धन्य है। प्रदेश का गौपालन मंत्री धन्य है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भाया रे भावा तूने खूब खाया। सिंह ने आगे लिखा कि संत कबीर ने सही कहा है कि 'आधी व रुखी भली सारी तो संताप जो खावेगा चूपढ़ी बहुत करेगा पाप ।

  • VOP Alwar

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है