मेले में उमड़ा जनसैलाब,श्याम रोहिड़ा को सिन्धु भूषण अवॉर्ड से नवाजा

Apr 17, 2023 - 19:54
Apr 17, 2023 - 20:06
 0
मेले में उमड़ा जनसैलाब,श्याम रोहिड़ा को सिन्धु भूषण अवॉर्ड से नवाजा

खैरथल अलवर (हीरालाल भूरानी) 
दिल्ली के पंजाबी बाग में गत दिनों आयोजित सिन्धी चेटी चंड मेलों में दिल्ली के सिन्धी समाज की बड़े पैमाने पर उपस्थिति के लिए समुचित व्यवस्थाएं करने के लिए सिन्धी रायल क्लब व जागृति सभा के सभी पदाधिकारियों के अथक प्रयास से सफलतापूर्वक फलीभूत हुआ।


   मेले में आयोजित कार्यक्रम में मुंबई से आए विपिन सेवानी, बालीवुड कलाकार गायत्री फुलवानी, बड़ौदा से परमानंद प्यासी व दिल्ली दूरदर्शन के सेवानिवृत्त प्रोड्यूसर श्याम रोहिड़ा ने सिन्धी हास्य से सबको गुदगुदाया। दिल्ली की रश्मि इंडिया, संजय बत्रा, मिताली कुरसेजा, वैशाली राज म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा सिन्धी गीतों व नृत्यों की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। मेले में दिल्ली दूरदर्शन के सेवानिवृत्त प्रोड्यूसर श्याम रोहिड़ा को सिन्धु भूषण अवॉर्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम का समापन झूलेलाल सांई का पल्लव डालकर किया गया। उससे पूर्व मेले में सम्मिलित दर्शकों के लिए लक्की ड्रा कूपन निकाले गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................