यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील झाझडिय़ा आज उदयपुरवाटी के दौरे पर: जगह जगह होगा स्वागत

May 20, 2023 - 19:30
 0
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील झाझडिय़ा आज उदयपुरवाटी के दौरे पर: जगह जगह  होगा स्वागत

उदयपुरवाटी (झुञ्झुनु, राजस्थान/ सुमेरसिंह राव)  यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील झाझडिय़ां रविवार को उदयपुरवाटी विधानसभा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका जगह जगह स्वागत किया जाएगा। एडवोकेट अरविंद सैनी ने बताया कि यूथ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद क्षेत्र में पहली बार आगमन समर्थकों की ओर से जिलाध्यक्ष सुनील झाझडिय़ा को जगह स्वागत किया जाएगा। झाझडिय़ा रविवार को जयपुर से रवाना होकर दोपहर एक बजे सीकर, दो बजे नवलगढ, तीन बजे झुंझुनूं टोल बूथ, चार बजे बड़ागांव, पांच बजे गुढागौडज़ी, शाम छह बजे उदयपुरवाटी पहुंचेंगे। जहां पर समर्थको की ओर से जिलाध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद शाम को अपने पैतृक निवासी खिंवासर झाझडिय़ों की ढाणी पहुचेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................