बूढ बालाजी धाम आश्रम नौरंगपुरा पर हुआ सामूहिक सुंदरकांड का पाठ
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित श्री बूढ धाम बालाजी आश्रम नौरंगपुरा परिसर में शनिवार को ट्रस्ट की तरफ से 21 जनो ने सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया l बालाजी मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान गिरिराज धरण के परम भक्त श्री श्री 1008 श्री ताराचंद राधे-राधे की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर से प्रचार प्रसार करने हेतु दो टीमों का गठन किया जाएगा जो गाड़ियों से प्रचार करेंगे तथा मेले में आने का लोगों को आमंत्रण देंगे l शनिवार को मंदिर परिसर पर युवा नेता विकास लाम्बा ट्रस्ट के आजीवन सदस्य बने तथा मेले में कुश्तियां में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया l इस दौरान मंदिर के पुजारी जगन्नाथ महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया l इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना , महाराज ताराचंद राधे-राधे, कैप्टन महेश कुमार ,मुकेश ढेवा कन्हैयालाल,सुबेदार सरदार सिंह, गोकुल सिंह,गुलाब पेंटर, विकास बगड़िया, मुनेश ढेवा ने विकास लांबा को बधाई दी l तथा 24 अक्टूबर को मेले में अधिक से अधिक लोगों को लाने के लिए आग्रह किया गया l

