गढ़ बालाजी‌मय हुआ चिराना, भव्य पुष्पवर्षा के बीच निकली विशाल निशानयात्रा:3दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव शुरु

Apr 4, 2023 - 20:20
Apr 4, 2023 - 20:25
 0
गढ़ बालाजी‌मय हुआ चिराना, भव्य पुष्पवर्षा के बीच निकली विशाल निशानयात्रा:3दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव शुरु

चिराना (गंगाधर डिग्रवाल)

चिराना  कस्बे में पहाड़ी पर स्थित गढ़ बालाजी मंदिर पर वार्षिक 3 दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का शानदार आगाज हुआ। पहले दिन सीकर रोड स्थित गणेश मंदिर से पहाड़ी पर स्थित गढ़ बालाजी मंदिर तक विशाल निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें हाथों में लाल पताका वाले निशान थामे महिलाएं, रथ पर सजी भगवान राम के दरबार की सजीव झांकियां और डीजे पर हनुमान जी महाराज के भजनों के साथ जयकारे लगाते और नाचते-गाते श्रद्धालु नजर आए।

निशानयात्रा में श्रद्धालुओं ने जोर शोर से भाग लिया। निशानयात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए गढ़ बालाजी मंदिर पहुंची। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया। इससे पहले गणेश मंदिर में निशानों की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं की सेवा के‌ लिए अनेक जगहों पर शीतल पेयजल, गन्ने का‌ ज्यूस और शरबत आदि की व्यवस्था की गी। गढ़ बालाजी मंदिर में यात्रा पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने निशान अर्पित किए। इसके बाद आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। निशानयात्रा में हेमंतदास महाराज, वीरपाल सिंह शेखावत, सरपंच राजेंद्र सिंह शेखावत, उपसरपंच मो. इकबाल, वैद्य शिवकुमार चौमाल, प्रमोद शर्मा, दिलीप सिंह राठौड़, मनोज बारी, बंटी जांगिड़, विनोद पारीक, शशिकांत शर्मा, वैद्य प्रताप राम कुमावत, हरि मीणा, राकेश अग्रवाल, किशोरीलाल सैन, गोवर्धन पाराशर, सुरेंद्र महर्षि, नरेश शर्मा, रामस्वरूप सैन, गोवर्धन शर्मा, सुरेंद्र जांगिड़ समेत अनेक लोग शामिल हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................