कालीबाई भील एवं देवनारायण स्कूटी योजना: पात्र छात्राएं 6 अगस्त तक जमा कराएं आवश्यक दस्तावेज

Aug 5, 2026 - 20:38
 0
कालीबाई भील एवं देवनारायण स्कूटी योजना: पात्र छात्राएं 6 अगस्त तक जमा कराएं आवश्यक दस्तावेज

लक्ष्मणगढ़ (अलवर)कमलेश जैन। राजकीय महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ के प्राचार्य प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी कर कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण छात्रवृत्ति व स्कूटी वितरण योजना (सत्र 2025-26) से जुड़ी छात्राओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जिन छात्राओं के नाम राज्य सरकार द्वारा जारी की गई स्थायी वरीयता सूची (Merit List) में शामिल हैं, वे सभी छात्राएं अपने आवश्यक दस्तावेज 6 अगस्त 2026 तक महाविद्यालय परिसर में अनिवार्य रूप से जमा करा दें। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही राज्य सरकार के नियमानुसार आगे स्कूटी वितरण की कार्यवाही की जा सकेगी।

जमा कराने हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूची:

  1. जन-आधार कार्ड एवं आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य)

  2. नवीन आय प्रमाण पत्र एवं मूल निवास प्रमाण पत्र

  3. कक्षा 10वीं और 12वीं की अंकतालिका (मार्कशीट)

  4. कॉलेज फीस की रसीद एवं महाविद्यालय का वर्तमान परिचय पत्र (आईडी कार्ड)

  5. बैंक खाते की पासबुक/विवरण

  6. सक्षम स्तर से जारी जाति प्रमाण पत्र

  7. ऑनलाइन किए गए स्कूटी आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................