राजगढ़ क्षेत्र के पलवा में भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली विशाल कलश यात्रा

Jun 20, 2023 - 07:14
 0
राजगढ़ क्षेत्र के पलवा में भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली विशाल कलश यात्रा

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना

अलवर के राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पलवा में भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना को लेकर पलवा में परशुराम भगवान की नगर परिक्रमा के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। 
परशुराम भगवान की झांकी के साथ अनेक झांकियां व कलश यात्रा के शुभारंभ से पहले पुलिस कमिश्नर महेश भारद्वाज व एम एल शर्मा (IPS) निदेशक सीबीआई दिल्ली और महंत प्रकाश दास महाराज के मुख्य आतिथ्य में पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर रवाना की।
 परशुराम भगवान की नगर परिक्रमा के साथ 11सौ महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चलती रही थी और कलश यात्रा व नगर परिक्रमा के दौरान लोगों द्वारा जगह-जगह पुष्प  वर्षा की गई। इस दौरान जगह-जगह पर लोगो द्वारा ठंडे-मीठे शरबत पानी की व्यवस्था की गई।

महिला पुरुष डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए तथा परशुराम भगवान के जय कारे लगाते हुए चल रहे थे। परशुराम भगवान की शोभा यात्रा व कलश यात्रा दरगु , दल्ला बाबा के स्थान से प्रारंभ हुई और गांव की नगर परिक्रमा करते हुए नवनिर्मित परशुराम मंदिर प्रांगण में पहुंची। परशुराम भगवान की शोभा यात्रा व कलश यात्रा के दौरान इंद्र भगवान के बरसने पर लोगों में खुशी की लहर छा गई और लोग बाग बरसात में झुमते हुए परशुराम भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे तथा उसके बाद सभी लोगों ने पूजा अर्चना की। दोनों अधिकारियों व महंत जी ने भगवान परशुराम जी के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस पर सभी लोगों ने दोनों अधिकारियों व महंत प्रकाश दास महाराज पर पुष्पवर्षा कर डीजे से स्वागत किया।  इस दौरान मंच संचालन निर्मल तिवाडी व रैणी ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मुकेश व्यास थौसडी़ ने किया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं को घर ले जाने के लिए कलश बांटे गए और सभी को प्रतीक के रूप में दुपट्टा दिया गया।

कार्यक्रम के इस अवसर पर राजगढ़ थाना अधिकारी रामजीलाल मीना , जिला पार्षद प्रतिनिधी श्रीकांत सैदावत जिला व जिला पार्षद गोकुल मीणा , नागपाल शर्मा , रामगोपाल मास्टर , पूर्व जिला पार्षद सपना तिवाड़ी,बबीता शर्मा सहित सर्व ब्राह्मण समाज एवं ग्राम पंचायत पलवा से सर्व समाज के लोग , अलवर जिले सहित रैणी व राजगढ़ तहसील के सभी जगह से समाज के महिला पुरुषों व बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। विजय शर्मा रैणी ने सभी का आभार प्रकट किया।मिडिया को यह सारी जानकारी नागपाल माचाड़ी के द्वारा दी गई है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................