जयपुर में 'ग्लोबल सोलर एक्सपो 2026' का आगाज़: ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने किया उद्घाटन

Sep 19, 2026 - 09:41
 0
जयपुर में 'ग्लोबल सोलर एक्सपो 2026' का आगाज़: ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने किया उद्घाटन

जयपुर (गिर्राज सौलंकी)।

राजस्थान में सौर ऊर्जा और बैटरी एनर्जी स्टोरेज के बढ़ते अवसरों को मंच देने के लिए दो दिवसीय ‘ग्लोबल सोलर एक्सपो एंड सूर्यकॉन राजस्थान 2026’ का शुभारंभ शुक्रवार को जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में हुआ। EQMagPro द्वारा आयोजित इस एक्सपो में देशभर से सौर ऊर्जा, रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी स्टोरेज क्षेत्र के डेवलपर्स, ईपीसी कंपनियां, निवेशक और तकनीकी विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने किया। उद्घाटन समारोह में जयपुर कलेक्टर संदेश नायक, एनटीपीसी राजस्थान ग्रीन एनर्जी के सीईओ अजय शुक्ला, AVVNL के निदेशक (तकनीकी) मुकेश बाल्दी और आईएनए सोलर के सीईओ मनीष गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

एक्सपो की प्रमुख झलकियां और चर्चा के बिंदु:

  • तकनीकी प्रदर्शनी: एक्सपो में सोलर पीवी मॉड्यूल, इनवर्टर, आधुनिक बैटरी, माउंटिंग स्ट्रक्चर और एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

  • बैटरी स्टोरेज (BESS) पर फोकस: कॉन्फ्रेंस में पीक डिमांड मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल बैकअप, ग्रिड सपोर्ट और सोलर-प्लस-स्टोरेज की उपयोगिता के साथ-साथ इसकी लागत और सुरक्षा पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

  • राजस्थान एनुअल सोलर अवॉर्ड्स: सौर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कंपनियों और विशेषज्ञों को प्रोत्साहित करने के लिए अवॉर्ड्स का आयोजन भी किया गया।

सूर्यकॉन राजस्थान कॉन्फ्रेंस के दौरान नीति निर्माताओं और उद्योगपतियों ने प्रदेश में रूफटॉप सोलर, ओपन एक्सेस, प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग और ग्रिड इंटीग्रेशन से जुड़ी चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विचार साझा किए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................