राजस्थानी सिनेमा अवार्ड्स में 'थांको ब्याव होगो के' का जलवा: एक साथ जीते 6 बड़े अवॉर्ड्स, क्षितिज कुमार बने 'बेस्ट हीरो'

Sep 25, 2026 - 19:53
 0
राजस्थानी सिनेमा अवार्ड्स में 'थांको ब्याव होगो के' का जलवा: एक साथ जीते 6 बड़े अवॉर्ड्स, क्षितिज कुमार बने 'बेस्ट हीरो'

 उदयपुरवाटी / सुमेर सिंह राव |: क्षेत्रीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए सुपरहिट राजस्थानी फिल्म ‘थांको ब्याव होगो के’ ने राजस्थानी सिनेमा अवार्ड्स समारोह में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस पारिवारिक व सांस्कृतिक फिल्म ने एक-दो नहीं, बल्कि 6 बड़े पुरस्कार अपने नाम कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

समारोह में फिल्म को सबसे प्रतिष्ठित ‘बेस्ट फिल्म’ के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, फिल्म के मुख्य अभिनेता, गायक और लेखक क्षितिज कुमार ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अकेले ही चार बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए। उन्हें बेस्ट हीरो, बेस्ट गायक और बेस्ट राइटर के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 37 से अधिक विभिन्न किरदार निभा चुके राजस्थानी सिनेमा के इकलौते ऑलराउंडर कलाकार क्षितिज कुमार के लिए यह सफलता एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

विलेन और एडिटिंग को भी मिला सम्मान फिल्म में मुख्य खलनायक का दमदार अभिनय करने वाले नागेंद्र सिंह को 'बेस्ट विलेन' और शानदार दृश्यों के संयोजन के लिए गोकुल एडिटेक्स को 'बेस्ट एडिटर' का अवॉर्ड दिया गया। पूरी तरह से राजस्थानी संस्कृति और विवाह परिवेश पर आधारित यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छू रही है।

अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्म की लोकप्रियता में और भी इजाफा हुआ है। जयपुर के विद्याधर नगर स्थित फन स्टार सिनेमा में आयोजित रविवार के विशेष प्रदर्शन के दौरान थिएटर के सारे शो हाउसफुल रहे। फिल्म की इस अभूतपूर्व सफलता से साबित हो रहा है कि राजस्थानी सिनेमा भी अब किसी बॉलीवुड या रीजनल फिल्म इंडस्ट्री से पीछे नहीं है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................