एक समय, एक लय, एक स्वर में गुंजायमान हुआ उदयपुरवाटी: 'नमामि भारतम्' अभियान के तहत विद्यालयों में गूंजा 'वंदे मातरम

Sep 25, 2026 - 19:20
 0
एक समय, एक लय, एक स्वर में गुंजायमान हुआ उदयपुरवाटी: 'नमामि भारतम्' अभियान के तहत विद्यालयों में गूंजा 'वंदे मातरम

उदयपुरवाटी में गूंजा 'वंदे मातरम': राष्ट्रगीत के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में सरकारी व निजी विद्यालयों में आयोजित हुआ 'नमामि भारतम्' सामूहिक गायन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) 

कस्बे के सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को 'नमामि भारतम्' अभियान के तहत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के सौजन्य से आयोजित इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत सुबह ठीक 11:00 बजे पूरे देश के साथ-साथ उदयपुरवाटी के विभिन्न विद्यालयों में 'एक समय, एक लय और एक स्वर' में राष्ट्रगीत का गूंजन हुआ।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य समारोह

सेठ श्री जवाहरमल मोदी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित सामूहिक गायन में मुख्य अतिथि एडवोकेट मोतीलाल सैनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रतन सैनी, मनोज कुमार, बहादुरमल, विजय सिंह, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार सैनी, सुनीता देवी, पिंटू सैनी, तारामणी, सुप्यार देवी, सरोज, राम सिंह एवं सुश्री मनीषा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

आदर्श बालिका व शिशु वाटिका में भी उत्साह

आदर्श बालिका माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम संयोजिका सरोज शर्मा के सानिध्य में सामूहिक गायन हुआ, जहाँ प्रधानाचार्य महिपाल सिंह, किरण शर्मा, सरोज पूनिया, सुभाष सैनी, भीखाराम, अजय नायक, मधु शर्मा, हंसा कंवर, विक्रम गुर्जर व रविकांत शर्मा उपस्थित रहे।

वहीं, शिशु वाटिका आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंध समिति सदस्य ललित जोशी एवं पूर्व पार्षद संतोष जांगिड़ बतौर अतिथि मौजूद रहे। संयोजिका कृष्णा शर्मा ने राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान श्याम सुंदर शर्मा, मदनलाल सैनी, किशन सैनी, अन्नपूर्णा स्वामी, पूजा मीणा व गुड्डी सैनी सहित 71 संभागियों ने अपनी सहभागिता निभाई।

इसके अतिरिक्त कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, के.आर. पब्लिक स्कूल तथा श्रीमती मिश्री देवी सत्यनारायण खैराड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सामूहिक गायन में भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................