70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता: दूसरे दिन मैदान पर खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 14 मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच

Sep 25, 2026 - 19:59
 0
70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता: दूसरे दिन मैदान पर खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 14 मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच

 भीलवाड़ा / राजकुमार गोयल |: 70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष छात्र/छात्रा वर्ग) के दूसरे दिन चित्रकूट धाम एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग के मैदानों पर खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह और खेल कौशल देखने को मिला। शुक्रवार सुबह आयोजित कुल 14 रोमांचक मैचों में खिलाड़ियों ने बास्केट पॉइंट हासिल करने के लिए जी-जान लगा दी।

प्रतियोगिता संयोजक रणजीत खोईवाल एवं सहसंयोजक गुणवंत सिंह ने बताया कि 19 वर्ष छात्र वर्ग में राउमावि दौलतगढ़ ने शाहपुरा को 36-15 से, महाराणा राउमावि रायपुर ने सुवाणा को 28-9 से तथा सरदार नगर ने करेड़ा को 42-22 से पराजित किया। वहीं 17 वर्ष छात्र वर्ग में आदर्श विद्या मंदिर करेड़ा ने मेजबान राजेंद्र मार्ग स्कूल को बेहद कड़े मुकाबले में 33-32 से हराया। अन्य मैचों में विट्टी इंटरनेशनल, लेबर कॉलोनी और मॉडल शाहपुरा ने अपने-अपने मैच जीते।

छात्रा वर्ग में भी रहा कड़ा मुकाबला छात्रा वर्ग के 19 वर्ष समूह में आवासीय विद्यालय आटूण ने माहेश्वरी पब्लिक स्कूल को 27-19 तथा सुंदर देवी फुलियाकलां ने विट्टी इंटरनेशनल को 17-10 से हराया। 17 वर्ष छात्रा वर्ग में एसडीएमपी महिला आश्रम ने सेंट्रल एकेडमी को 22-0 से शिकस्त दी। इसके अलावा स्टीवर्ड मॉरिस, विट्टी इंटरनेशनल और आवासीय आटूण की टीमों ने भी अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

देर रात तक चलेंगे क्वार्टर फाइनल आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत एवं मीडिया प्रभारी सत्येंद्र माली ने बताया कि उपप्रधानाचार्य अंकिता उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय और सुरेंद्र सिंह चौहान ने मैदान में उतरकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। नियंत्रण कक्ष प्रभारी चंद्रशेखर व्यास के अनुसार सभी वर्गों के क्वार्टर फाइनल मैच शुक्रवार सायं 7 बजे से देर रात तक खेले जाएंगे, जबकि शनिवार से सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों का रोमांच शुरू होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................