व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों ने किया जोधपुर भ्रमण: मॉडर्न मारवाड़ में जानी टेक्सटाइल तकनीक, साइंस पार्क में सीखे विज्ञान के अनुभव
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार राउमावि धनारी कलां के विद्यार्थियों ने किया जोधपुर का एकदिवसीय शैक्षणिक व औद्योगिक भ्रमण; कपड़ा उद्योग और विज्ञान के व्यावहारिक अनुभव से हुए रूबरू
बावड़ी (जोधपुर) मिश्रीलाल लखारा
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धनारी कलां के विद्यार्थियों ने जोधपुर में एकदिवसीय औद्योगिक एवं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावसायिक व व्यावहारिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना रहा।
कपड़ा उद्योग और मशीनों की समझी व्यावहारिक कार्यप्रणाली
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजूराम खदाव ने बताया कि स्कूल में संचालित व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम के तहत इस सत्र का यह प्रथम औद्योगिक व शैक्षणिक एक्सपोज़र विजिट था। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को कपड़ा उद्योग की बारीकियों एवं आधुनिक मशीनों की कार्यप्रणाली के बारे में व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से जोधपुर में 9 मील स्थित 'मॉडर्न मारवाड़' का औद्योगिक भ्रमण कराया गया।
माचिया सफारी पार्क, कायलाना और साइंस पार्क का किया अवलोकन
औद्योगिक भ्रमण के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक स्थलों का भी भ्रमण आयोजित किया गया:
-
माचिया सफारी पार्क: विद्यार्थियों ने प्राकृतिक वातावरण एवं पर्यावरण-संरक्षण के विषय में सीखा।
-
साइंस पार्क: विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों व मॉडल्स का व्यावहारिक अवलोकन किया।
-
कायलाना झील: जोधपुर के प्रसिद्ध जलस्रोत एवं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।
शिक्षकगण रहे उपस्थित
इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ स्थानीय विद्यालय के व्याख्याता अनिता, प्रभारी ममता, शिक्षक सुखदेव, कोजाराम, पपाराम, प्रियंका एवं उस्मान उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और भ्रमण को सफल बनाया।

